अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, बोले- महापुरुषों का बस नाम लेते हैं मोदी, विचार बिलकुल विपरीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में जिन महापुरुषों का जिक्र करते हैं उनके विचार, मोदी के सोच से बिलकुल उल्टे थे। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने सदन कहा कि मोदी बस नाम लेते हैं जबकि ‘‘मैं दावे कह सकता हूं कि इन महापुरुषों के विचार बिलकुल उल्टे हैं प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से।’’ 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की तरह वेश-भूषे में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता 

गहलोत ने विपक्षी भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आपके आरएसएस भक्तों ने 50 साल तक तिरंगा झंडा नहीं लहराया देश में। अब लहराने लग गए हैं। सत्ता इतनी प्यारी हो गयी है आपको कि सबकुछ भूलकर ...कोई विचारधारा नहीं न नीति है न कार्यक्रम, पर हिंदुत्व की बात करो और सत्ता में कैसे आओ। इसलिए बस नाम लेते हैं प्रधानमंत्री! मैं दावे कह सकता हूं कि इन महापुरुषों के विचार बिलकुल उल्टे हैं मोदी के विचारों से। फिर भी नाम लेते हैं आप लोग।’’ गहलोत ने विपक्षी भाजपा की ओर देखते हुए कहा कि आप तो सरकारें गिराओ, इनकम टैक्स के छापे पड़वाओ, ईडी को घर में भेजो... यह धंधा कब तक करते रहोगे आप लोग? बचो इससे बचो। समझाओ अपने नेताओं को दिल्ली में। वरना जनता आने वाले समय में आपको माफ नहीं करेगी। वह आपको जिस प्रकार फर्श से अर्श पर ले गयी, अर्श से फर्श पर भी ले आएगी।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें