मोदी बातें तो वाजपेयी की तरह करते हैं लेकिन उनकी तरह बर्ताव नहीं करते: शशि थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

नयी दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार सही बातें कहकर अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ लक्षण दिखाते हैं लेकिन अपनी कथनी को करनी में तब्दील नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने सार्वजनिक रूप से जो कुछ कहा है, उसे अमलीजामा पहनाकर देश की बेहतर सेवा कर सकते हैं। थरूर ने यहां पत्रकार सागरिका घोष द्वारा लिखित वाजपेयी की जीवनी (बायोग्राफी) के विमोचन के मौके पर परिचर्चा में कहा, ‘‘कभी-कभी अपने भाषणों में वह सभी सही बातें कहकर अपने अंदरूनी वाजपेयी को दिशा देते हुए जान पड़ते हैं लेकिन वह उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाते। यही असली फर्क है।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के 17 पूर्व कैबिनेट मंत्रियों समेत 40 विधायकों को आलीशान फ्लैट खाली करने का आदेश

उन्होंने कहा, ‘‘वाजपेयी सहमति निर्माता थे। वह विश्वास करते थे कि लोकतंत्र सहमति से चलना चाहिए न कि संख्याबल पर।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज की संसद की बात की जाए, तो मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूं कि जब प्रधानमंत्री संसद में पहुंचे तो पूरा सत्तारूढ़ दल चिल्लाने लगा, जो लोकसभा में अबतक का सबसे विद्रूप दृश्य है। मैंने कभी कल्पना नहीं की कि संसद में ऐसी चीज होगी।’’ सिन्हा ने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी और अब वह तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद