मोदी का समाजवादी पार्टी पर निशाना, बोले- परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से दूर, जनता हमारी ताकत

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से बेहद ही दूर है और उन्हें जनता के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने अमेठी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही मनाना शुरु कर देगा। अमेठी और सुल्तानपुर के लोग तो जानते ही हैं कि परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से इतनी दूर हैं कि जमीन पर क्या चल रहा है, इन्हें दिखाई ही नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि आज दशकों बाद यूपी में ऐसा चुनाव हो रहा है जब कोई सरकार अपने किए विकास कार्यों के आधार पर, गरीब के हित में किए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है। वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी की सरकार, सुधरी हुई कानून व्यवस्था पर वोट मांग रही है। मोदी ने कहा कि वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी में दंगे रुके हैं, अपराधियों की हिम्मत पस्त हुई है। वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री पर अपने परिवार को आगे बढ़ाने, भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये जो परिवारवादी लोग होते हैं, वो सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं ताकि अपनी और अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें। हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए। हमारी ताकत उत्तर प्रदेश की जनता है, यहां के गरीब हैं, यहां की माताएं-बहनें हैं। आज का दिन को विशेष दिन बताते हुए मोदी ने कहा कि आज ही पीएम किसान सम्मान निधि को 3 साल पूरे हुए हैं। जब 2019 में हमने ये योजना शुरु की थी, तो कई लोग अफवाहें, भ्रम फैला रहे थे। लेकिन हम जो काम करते हैं, ईमानदारी से करते हैं। 3 साल से पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जा रहा है। अमेठी के किसानों को भी 450 करोड़ रुपये से ज्यादा इस योजना से सीधे बैंक खाते में मिला है। सुल्तानपुर के किसानों को 430 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं।

प्रमुख खबरें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा