घोर परिवारवादी लोग अफवाहवादी, पलायनवादी और अंधविश्वासी भी हैं, नहीं कर सकते यूपी का विकास

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार करते हुए बड़ा आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि घोर परिवारवादी कभी सशक्त और आधुनिक उत्तर प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकते हैं। यह ऐसे लोग हैं जो अफवाहवादी, पलायनवादी और घोर अंधविश्वासी भी हैं। यह कैसे लोग हैं और उनका अंधविश्वास कैसा है कि उनकी कुर्सी न चली जाए इसके लिए यह लोग नोएडा, बिजनौर नहीं जाते। उन्होंने कहा कि बिजनौर और नोएडा से जो टैक्स आता है उसमें मलाई मारने को तैयार लेकिन वहां के लोगों से मिलने जाना, उनके सुख-दुख पूछना उसमें अंधविश्वास आड़े आ जाए। क्या ऐसे लोग उत्तर प्रदेश का भला और आधुनिक उत्तर प्रदेश बना सकते हैं? दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए प्रयागराज पहुंचे थे जहां पांचवें चरण में मतदान होने हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का यूपी आकांक्षी है। बड़े सपने लेकर आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार यूपी को विकसित बनाने में दिन-रात जुटी है। 21वीं सदी के यूपी की आकांक्षाएं पूरी हों, इसमें नेतृत्व की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए सवाल ये भी है कि नेतृत्व कैसा होना चाहिए। मोदी ने कहा कि प्रयागराज की प्रतिष्ठा यहां के बुद्धिजीवी लोगों, यहां की संस्कृति, साहित्य और कला प्रेम से भी है। आप सभी प्रबुद्ध लोग इस बात से तो परिचित हैं कि बदली विश्व व्यवस्था में भारत का मजबूत होना कितना जरुरी है। मजबूत भारत, सशक्त उत्तर प्रदेश के बिना संभव नहीं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी का समाजवादी पार्टी पर निशाना, बोले- परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से दूर, जनता हमारी ताकत

मोदी ने दावा किया कि पहले की सरकारों में विकास के काम न होने की एक और बहुत बड़ी वजह थी- जातिवाद और भाई-भतीजावाद। परियोजना बनने से लेकर पास होने तक और उसके काम शुरु होने से पहले ठेकेदारी तक में भाई-भतीजावाद। कुंभ जैसे पवित्र काम में भी ये गोरख धंधे इन्होंने किये। योगी की सरकार में आपके सहयोग से संपन्न हुए कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन को दुनिया ने सराहा है।  यूनेस्को ने हमारी इस कुंभ की परंपरा को विश्व विरासत का दर्जा दिया है। जिस तरह पहले की सरकारों ने यूपी के नौजवानों को धोखा दिया, वैसे ही प्रयागराज को भी विकास के लिए तरसा कर रखा। जिन्हें प्रयागराज नाम से ही चिढ़ हो, वो प्रयागराज का विकास करेंगे क्या? मोदी ने आरोप लगाया कि घोर परिवारवादियों ने इतने दशकों तक संप्रदायवाद की, जातिवाद की, क्षेत्रवाद की राजनीति की। इनकी राजनीति का दायरा संकुचित है, सीमित है, संकीर्ण है। भाजपा की राजनीति का दायरा विस्तृत है, विशाल है, सर्व समावेशी है।

 

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह