मोदी का कांग्रेस पर तंज, वो कौन सा पंजा था जो 1 रुपये में से 85 पैसे घिस लेता था

By अंकित सिंह | May 03, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यात्रा पर यूरोप में हैं। पहले जर्मनी में रहे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने पहले तो जर्मनी के चांसलर से द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद वे भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई और साथ ही साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री के जर्मनी दौरे को लेकर भारतीयों में जमकर उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के संबोधन स्थल पर मौजूद भारतीयों ने ‘‘भारत माता की जय’, ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और ‘2024, मोदी फिर एक बार’ जैसे नारे लगाये। इस कार्यक्रम में जर्मनी में भारतीय समुदाय के 1600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें छात्र, शोधकर्ता और पेशेवर शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई, एकजुटता और भाईचारा का किया आह्वान

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज के साथ बातचीत के बाद कहा कि भारत का मानना ​​है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में कोई भी देश विजयी नहीं होगा क्योंकि इससे सभी को नुकसान होगा और विकासशील एवं गरीब देशों पर इसका अधिक गंभीर प्रभाव पड़ेगा। दोनों नेताओं ने युद्ध को तत्काल समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया। दोनों देशों के बीच छठे अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता के बाद शॉल्ज के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत संघर्ष के मानवीय प्रभाव से चिंतित है और उसने यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान की है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई