मोदी का ममता पर तंज, कहा- जो खेला करने की सोच रहे थे, उन्हीं के साथ खेला हो गया

By अंकित सिंह | Apr 12, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 चरणों के लिए मतदान हो चुके हैं जबकि 4 और चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के बर्धमान पहुंचे। बर्धमान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की दो चीजों की तारीफ की और कहा कि एक तो यहां चावल मशहूर है जबकि दूसरा मिहिदाना। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप की बोली, आपका व्यवहार यहां का खानपान हर चीज मिठास से भरपूर है। चुनावी प्रचार में भला ममता बनर्जी पर निशाना साधा बिना प्रधानमंत्री कहां रहने वाले थे। मोदी ने कहा कि दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। जानते हैं क्यों? मैं बताता हूं। क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है। यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है। जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है।

इसे भी पढ़ें: टीका उत्सव के पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई: सरकार

मोदी ने कहा कि दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई। वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं। दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी। दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा। वो राजा राम मोहन राय जिन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ देश को झकझोरा, इस कुरीति को मिटाने के लिए देश को दिशा दिखाई, उनके बंगाल में दीदी ने दलितों को इतना बड़ा अपमान किया है।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह