अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर बोले पीएम मोदी, कहा- स्वस्थ भारत के लिए देश की नर्सों की प्रतिबद्धता उत्कृष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात नर्सों के प्रति आभार जताते हुए बुधवार को कहा कि स्वस्थ भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्कृष्ट है। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कड़ी मेहनत करने वाली देश की नर्सों के प्रति आभार जताने का दिन है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की डूबती नाव को बचाने के लिए शिवसेना से ताय मशवरा ले रही हैं सोनिया गांधी? सामना में छपा

एक स्वस्थ भारत के प्रति उनका कर्तव्य, जज्बा और प्रतिबद्धता उत्कृष्ट है।’’ ज्ञात हो कि समाज सुधारक और आधुनिक नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया भर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार