चिदंबरम का प्रधानमंत्री पर तंज, बोले- मोदी हमें बेवकूफ समझते हैं जिन्हें कुछ याद नहीं रहता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जाति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी एवं खुद को चायवाला बताने पर रविवार को उनकी तीखी आलोचना की और पूछा कि क्या प्रधानमंत्री लोगों को “बेवकूफ” समझते हैं कि उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता। पूर्व वित्तमंत्री का यह तीखा हमला मोदी के एक दिन पहले दिए गए बयान पर हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री ने कन्नौज में कहा था कि वह जाति की राजनीति में यकीन नहीं करते। चिदंबरम ने ट्वीट किया कि श्रीमान नरेंद्र मोदी पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने (2014 में) अपनी जाति बता कर प्रचार किया था: ‘मैं ओबीसी हूं’। अब वह कहते हैं कि उनकी कोई जाति नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले क्या प्रधानमंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलेंगे : चिदंबरम

उन्होंने कहा कि 2014 में और उसके बाद उन्होंने बार-बार कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि लोगों ने एक चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया। अब वह कहते हैं कि उन्होंने खुद को कभी चाय वाला नहीं बताया। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री ने हमें क्या समझ रखा है? बेवकूफ जिन्हें कुछ भी याद नहीं रहता? उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को कन्नौज की चुनाव रैली में कहा था कि मायावती जी, मैं अति पिछड़ा हूं...मैं आपसे हाथ जोड़ कर निवेदन करता हूं कि मुझे जातिगत राजनीति में मत घसीटिए, 130 करोड़ लोग मेरा परिवार है। उन्होंने दावा किया था कि यह देश मेरी जाति तब तक नहीं जानता था जब तक मेरे आलोचकों ने मुझे गाली नहीं दी थी... मैं मायावती जी, अखिलेश जी, कांग्रेस के लोगों और ‘महामिलावटियों’ का शुक्रगुजार हूं कि वे मेरी जाति पर चर्चा कर रहे हैं...मेरा मानना है कि पिछड़ी जाति में जन्म लेना देश की सेवा करने का एक अवसर है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड