PM Modi Egypt visit | मिस्र की यात्रा के दौरान मोदी प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

काहिरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाली मिस्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में जान गंवाने वाले बहादुर भरतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे। मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा करने वाले हैं। मोदी 1997 के बाद द्विपक्षीय यात्रा पर मिस्र की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

इसे भी पढ़ें: Nigeria में इस्लामी चरपंथियों ने आठ किसानों की हत्या की, 10 लोगों को अगवा किया

सैनिकों से जुड़े युद्ध स्मारक के प्रवेश द्वार पर भारत के बहादुर सैनिकों के सम्मान में एक पवेलियन हेलियोपोलिस पोर्ट ट्वेफिक मेमोरियल है। दुर्भाग्य से मूल स्मारक पोर्ट ट्वेफिक 1970 में इजराइल मिस्र संघर्ष के दौरान नष्ट हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले 20 जून को अपने बयान में कहा था कि वह अमेरिका की यात्रा के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं एक करीबी और मित्र देश का पहला राजकीय दौरा करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे इस वर्ष हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सीसी का स्वागत कर बहुत खुशी हुई। कुछ महीनों के अंतराल में ये दो यात्राएं मिस्र के साथ तेजी से विकसित हो रही हमारी साझेदारी का प्रतिबिंब हैं, जिसे राष्ट्रपति सीसी की यात्रा के दौरान ‘रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में उन्नत किया गया था।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘‘मैं हमारी सभ्यतागत और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे मिस्र में ऊर्जावान भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की यात्रा के दौरान अल हकीम मस्जिद जायेंगे, जिसका पुनरुद्धार बोहरा समुदाय के सहयोग से किया गया था। ज्ञात हो कि मिस्र की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया यूनिट’ के साथ भी संवाद करेंगे, जिसका गठन मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा से लौटने के बाद मार्च में किया था। इस यूनिट में कई उच्चस्तरीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग