Nigeria में इस्लामी चरपंथियों ने आठ किसानों की हत्या की, 10 लोगों को अगवा किया

Nigeria
PIXABAY

) उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने आठ किसानों की हत्या कर दी और 10 किसानों को अगवा कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मैदुगुड़ी। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने आठ किसानों की हत्या कर दी और 10 किसानों को अगवा कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बृहस्पतिवार को बोर्नो राज्य के माफा जिले में घात लगाकर किसानों पर हमला किया और उनका गला रेत दिया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को BSF ने मार गिराया

राज्य के गर्वनर बाबागाना जुमुल ने कहा कि यह हमला सरकार की उस सफल कोशिश को बेपटरी करने का एक प्रयास है, जिसके तहत बोर्नो में विस्थापित लोगों को उनके गांवों में वापस बसाया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ ही स्थानीय निवासियों से भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़