बिहार चुनाव के बाकी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पीएम मोदी के साथ भाजपा नेताओं की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को यहां बैठक की। भाजपा पहले ही अपने 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय के मद्देनजर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दूसरी बार बैठक की।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव : कांग्रेस ने दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए

इसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे। भाजपा बिहार में जदयू के साथ गठबंधन कर चुनाव में ताल ठोक रही है। विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में से भाजपा 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

COP31 के मुख्य एजेंडे से बाहर हुआ हिमालय का मुद्दा, Nepal के विदेश मंत्री ने जताई निराशा

पहले पोहा खाऊंगा फिर शो करूंगा, बम की धमकियों के बीच Diljit Dosanjh ने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर दिया मजेदार जवाब

IPL ट्रेडिंग: Hardik Pandya 18 करोड़ में Punjab Kings और Arshdeep Singh मुंबई से जुड़े

क्या Stress से भी हो सकती है Constipation, जानिए गट और इमोशन का सीधा कनेक्शन