अब घर में खाना नहीं होगा बर्बाद, बस अपनाएं ये स्मार्ट किचन हैक्स

By मिताली जैन | Mar 08, 2026

किचन में सिर्फ अच्छा खाना बनाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि फूड मैनेजमेंट भी उतना ही जरूरी होता है। कई बार हम खाना बनाते हैं और वह बच जाता है तो हम उसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं और फिर जब आप बाद में फ्रिज खोलते हैं तो बचा हुआ खाना खराब हो चुका होता है और इसलिए हमें उसे डस्टबिन में फेंकना पड़ता है। ऐसा हम सभी के घर में होता ही है। शायद ही हम इस बात को गंभीरता से लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: अब बिना झंझट चमकेगा Kitchen का एग्जॉस्ट फैन, ये जबरदस्त Cleaning Hack बचाएगा आपका Time

मील प्लानिंग से बदलेगा गेम

अक्सर खाना बर्बाद होने के पीछे की मुख्य वजह होती है, बिना सोचे-समझे बस खाना बनाना। अक्सर हम यही सोचते हैं कि आज क्या बनाएं और फिर कुछ भी बना लेते हैं। इससे खाना ज्यादा बन जाता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप सप्ताह की मील प्लानिंग पहले से ही कर लें। इससे आप उतना ही सामान खरीदेंगे जितना सच में जरूरत है। साथ ही, जब पहले से पता होगा तो खाना भी प्लानिंग के साथ बनेगा और उसके बचने की संभावना काफी कम हो जाती है।

नए अंदाज से करें पेश

घर में खाना बच जाना बेहद आम बात है। कई बार आप नापकर खाना बनाते हैं, लेकिन फिर भी अक्सर कई बार घर के सदस्य खाना स्किप कर देते हैं या फिर अचानक बाहर जाना पड़ता है तो खाना बच जाता है। ऐसे में आप उसे बाहर फेंकने की जगह एक नई डिश बनाकर पेश करें। मसलन, अगर रात में दाल बच गई है तो आप सुबह नाश्ते में दाल का पराठा बना सकते हैं। अगर सूखी सब्जी बच गई है तो उससे नाश्ते में मजेदार सैंडविच बनाए जा सकते हैं।

अपनाएं ये आसान नियम

किचन में खाना बनाने के लिए अगर आप यह आसान नियम अपनाते हैं तो इससे खाने की बर्बादी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह नियम है फर्स्ट इन फर्स्ट आउट। मतलब, जो चीज पहले खरीदी है उसे पहले इस्तेमाल करें और नई चीज को पीछे रखें। इससे किचन में रखी पुरानी चीजें खराब नहीं होतीं। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Trump-Putin की Ceasefire डील पर Zelenskyy को शक, पूछा- ये Moscow की कोई नई चाल तो नहीं?

Persian Gulf विदेशी ताकतों का अखाड़ा नहीं, Iran के President की America को सीधी चेतावनी

Thomas Cup Quarter-Final: खिताब बचाने की जंग, मजबूत Chinese Taipei से होगी भारत की भिड़ंत

Normal Vs Cesarean Delivery: Normal Delivery में कम Risk, तो C-Section में ज्यादा आराम? समझिए फायदे-नुकसान का पूरा Health-Calculus