प्रधानमंत्री मोदी और उद्धव ठाकरे लातूर में करेंगे एक साथ मंच साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को महाराष्ट्र में एक रैली में मंच साझा करेंगे। भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार को बताया कि दोनों नेता लातूर और उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जिलों में मतदान 18 अप्रैल को होगा।

मोदी और ठाकरे ने अरब सागर के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए आधारशिला रखने के एक कार्यक्रम में दिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था। आम तौर पर भाजपा और राजग सरकार की आलोचना करने वाली शिवसेना ने हाल ही में सीटों के बंटवारे पर उसके साथ समझौता किया। भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र में क्रमश: 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राज्य में 48 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा तथा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव