जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश में ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसके प्रबंधन को संस्थागत रूप दिया। शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुदखेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण मैदान में पौधारोपण करने के बाद संबोधन में यह कहा। शाह द्वारा पौधारोपण करने के साथ ही इस सुरक्षा एजेंसी ने देश में एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने सबसे पहले जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसका संस्थागत प्रबंधन सुनिश्चित किया।

इसे भी पढ़ें: अफगान संकट के बीच काबुल में हो रहे हमले ! अब चमतला सबस्टेशन को बनाया गया निशाना

गृह मंत्री ने बल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि 3.25 लाख कर्मियों का यह बल सभी उम्मीदों पर खरा उतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘सीआरपीएफ के बिना, देश की आंतरिक सुरक्षा असंभव है।’’ शाह ने बताया कि सीआरपीएफ ने देश के 170 जिलों में एक करोड़ पौधे रोपे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार पौधे रोप सकती है लेकिन इनकी रक्षा सीआरपीएफ को करनी है। मैं सीआरपीएफ के हर जवान से अनुरोध करता हूं कि वे एक पौधे से अपना जुड़ाव रखें।

प्रमुख खबरें

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल