France में मैक्रों संग मीटिंग कर रहे थे मोदी, इधर चुपचाप भारत पहुंचा इजरायल का विमान

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के इस दौरे में बिजनेस, डिफेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बड़ी डील करना है। लेकिन पीएम मोदी जिस वक्त विदेश में भारत की ताकत बढ़ा रहे हैं। ठीक उसी वक्त इजरायल का एक विमान चुपचाप भारत में आकर उतर गया। ये विमान भी भारत की ताकत बढ़ाने आया है क्योंकि इस विमान में भारत की 100 कंपनियों के सबसे ताकतवर लोग हैं। इतिहास में पहली बार इजरायल इतना बड़ा बिजनेस डेलीगेशन लेकर भारत आया है। कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो यहां बहुत बड़ा खेल चल रहा है। दरअसल, इस विमान में इजरायल के इकोनॉमी मिनिस्टर नील बरकत अपने साथ इजरायल की 100 बड़ी कंपनियों के सीईओ को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। इजरायल की ये कंपनियां, हेल्थ सेक्टर, एनर्जी, साइबर सिक्योरिटी, डिफेंस, होमलैंड सिक्योरिटी समेत कई क्षेत्रों में काम करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपने निजी विमान में दोस्त मोदी को उड़ाकर कहां ले गए मैक्रों? मिल गया पुतिन सा एक और यार

 वहीं दूसरी तरफ इजरायल के संसद नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा है कि भारत और इजराइल न केवल कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदार हैं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों में मधुरता और ईमानदारी है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी विश्वासपात्र माने जाने वाले ओहाना ने भारत को बड़ा एवं शक्तिशाली देश और इजराइल को छोटा एवं रचनात्मक देश माना। उन्होंने भारत और इजराइल के बीच संबंधों को मजबूत एवं गहरा करने में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।

Ram Mandir चंदा चोरी पर Priyank Kharge ने पूछा, PM Modi-CM Yogi की आवाज कहाँ है?

Seychelles दौरे पर PM Modi का खास अंदाज, 194 साल के कछुए Jonathan को अपने हाथों से खिलाया खाना