मोदी के समर्थन में आये ‘तूफान’ ने विपक्षियों को साथ आने पर मजबूर किया: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आये ‘तूफान’ ने विपक्षी नेताओं को एक साथ आने पर मजबूर कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का बयान ऐसे समय में आया है जब बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कई साल की कड़वाहट के बाद आज मंच साझा किया। सपा और बसपा ने पिछले साल गठबंधन किया था और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले कुछ महीने में कई बार बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ मंच साझा करते हुए देखे गये हैं। पहली बार मुलायम सिंह भी उनके साथ दिखाई दिये।

इसे भी पढ़ें: मोदी विरोध में अदावत हुई दूर, सपा-बसपा की दोस्ती भरपूर

हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मोदी के समर्थन में आये तूफान का प्रमाण है। सपा और बसपा दोनों इससे कमजोर हो गयी हैं और अस्तित्व बचाने के लिए साथ आई हैं। उत्तर प्रदेश और देश की जनता मोदी के साथ है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि मायावती उन नेताओं का सम्मान कर रही हैं जिन पर वह अपने जीवन का सबसे बड़े अपमान का आरोप लगा चुकी हैं। हुसैन ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा जिसकी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी आज शिवसेना में शामिल हो गयीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी डूबता जहाज है।

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय