किसानों के लिए इतना अधिक काम करने वाले मोदी किसान विरोधी नहीं हो सकते: हेमा मालिनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने वर्ष 2021-22 के बजट को ‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए इतना अधिक काम कर रहे हैं तो वह ‘किसान विरोधी’ कैसे हो सकते हैं। लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘ यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है। यह देश को बदलने वाला बजट है।’’ उन्होंने कहा कहा कि इतिहास में पहली बार स्वाथ्य क्षेत्र में बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। भाजपा सांसद ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्षों में गरीबों के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं ताकि सभी समुदाय के लोग सम्मान के साथ जी सके। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में प्रधानमंत्री ने कहा- पुरानी कृषि प्रणाली जारी रहेगी, जानिए दिनभर सदन में क्या कुछ हुआ ?

उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन परिवर्तन लाने के लिए बहुत सारे प्रावधान किये गए हैं। किसानों के फायदे के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘जो (प्रधानमंत्री) किसानों के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं तो फिर वह किसान विरोधी कैसे हो गए?’’ मथुरा से लोकसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में कहा है कि इन कानूनों को लागू होने दीजिए और कुछ कमी होगी तो इसे सुधारा जाएगा। लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कोविड संकट के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को न सिर्फ पटरी पर लाने का काम किया है, बल्कि यह पटरी पर तेजी से दौड़ रही है। इसका उदाहरण जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन