कर्नाटक में मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले- अब कांग्रेस बनाएगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

रायचूर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को हटाने का ‘‘निर्णय कर लिया है।’’ उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। गांधी ने यहां उत्तर कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी देश की सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन ‘‘करोड़ों युवाओं को बेरोजगार करने से’’ देश मजबूत नहीं बनता। उन्होंने कहा कि लोगों ने 2019 में निर्णय कर लिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस, आंध्र प्रदेश में नायडू (चंद्रबाबू नायडू) और पूरे देश में जो भी भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं वे जीतेंगे। नरेंद्र मोदी को दिल्ली से हटाया जाएगा।

गांधी ने दिन में गुजरात में एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने निर्णय कर लिया है। मैं आपको बता रहा हूं कि गुजरात के लोगों ने निर्णय कर लिया है, मैं गुजरात से आ रहा हूं। गुजरात में कांग्रेस के पक्ष में अंदरूनी लहर है। गांधी ने कहा कि गुजरात के लोग कह रहे हैं, देश को छोड़िये, मोदी ने गुजरात के लिए कुछ नहीं किया...हमारी लाखों एकड़ जमीन बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई। उन्होंने कांग्रेस और जदएस के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि दोनों पार्टियां यहां (कर्नाटक में) जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनाएगी। 

प्रमुख खबरें

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग