प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से चुनावी की रणनीति पर चर्चा विमर्श किया

priyanka-discusses-election-strategy-from-workers

प्रियंका ने एक-एक कर कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत की और मौजूदा हालात की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं।

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जितायें। प्रियंका ने गौरीगंज में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा,  पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जा कर कांग्रेस को मजबूत करें और राहुल को भारी मतों से जितायें। प्रियंका ने यहां गौरीगंज में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चुनाव के बारे में चर्चा की और चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं की तैयारी पर बिन्दुवार जानकारी हासिल की।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में मोदी से डर गयी कांग्रेस! प्रियंका की सीट पर बना सस्पेंस

कार्यकर्ताओं को नये लक्ष्य देते हुए प्रियंका ने करीब पांच घंटे तक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका ने एक-एक कर कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत की और मौजूदा हालात की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है । स्मृति 2014 में भी राहुल के खिलाफ लडी थीं लेकिन चुनाव हार गयी थीं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़