मोदी प. बंगाल में फूंकेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल, 2 रैलियों को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है। आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। मूल रूप से यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से यहां आया था। धार्मिक अत्याचार की वजह से 1950 के दशक में इन लोगों ने यहां पर पनाह ली थी।

इसे भी पढ़ें- अंतरिम बजट के नाम पर पूर्ण बजट पेश करना हास्यास्पद: शरद यादव

 

मतुआ संप्रदाय की महारानी वीणापाणि देवी के घर के नजदीक रैली का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की प्रदेश इकाई को उम्मीद है कि मोदी ठाकुरनगर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर बोलेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा से संबद्ध ऑल इंडिया मतुआ महासंघ रैली का आयोजन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार के अंतरिम बजट को केजरीवाल ने बताया अंतिम जुमला

 

पश्चिम बंगाल में मतुआ लोगों की आबादी 30 लाख होने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले में कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है। दुर्गापुर रैली का आयोजन राज्य में भाजपा के ‘‘गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम’’ के तहत होगा। औद्योगिक नगर दुर्गापुर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के नजदीक है। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 23 जनवरी को मालदा की रैली से बंगाल में चुनाव अभियान की शुरूआत की थी। मोदी जी भी नदिया और बर्द्धमान जिले में अभियान शुरू करेंगे और बंगाल के अभियान को गति देंगे।’’ इसके बाद सिलिगुड़ी में आठ फरवरी को मोदी की तीसरी रैली आयोजित होने वाली है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis