होली पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खारिज किया ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान, बोले- मैं PM के साथ हूँ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

पटना। पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मैं भी चौकीदार" अभियान को “खोखला” बताते हुए गुरुवार को इस अभियान में "पंच" और विषय वस्तु में कमी होने का आरोप लगाया। शत्रुघ्न ने गुरूवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मैं भी चौकीदार" अभियान के बारे कहा कि श्रीमान यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप लाखों/सैकड़ों में संबोधित करें। महत्वपूर्ण यह है कि उनकी दुर्दशा को दूर करना, उन्हें बेहतर नियम, वेतनमान दिया जाना तथा उनकी जीवन शैली को बेहतर करना और गरिमा के साथ जीने के लिए प्रोत्साहित करना...।

इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, शाहनवाज हुसैन को भी लगा झटका, मैराथन बैठक में तय हुए नाम

विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए शत्रुघ्न ने आगे कहा कि आप अब भी हमारे राष्ट्र के माननीय प्रधानमंत्री हैं, मैं आपके साथ हूँ... आपको ढेर सारा प्यार, शुभकामनाएँ और होली की शुभकामनाएँ। जय हिन्द।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा