'लगता है मुहब्बत की दुकान चलाते-चलाते झूठ की दुकान खोलकर बैठ गए हैं', राहुल गांधी के बयानों पर राजनाथ का तंज

By अंकित सिंह | Sep 11, 2024

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस नेता पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया है। राजनाथ ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है मुहब्बत की दुकान चलाते-चलाते झूठ की दुकान खोलकर बैठ गए हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेश दौरे के दौरान जिस तरह की भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक और भारत की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi ने भारत की कट्टर विरोधी Ilhan Omar से मुलाकात कर कौन-सी देशभक्ति का परिचय दिया है?

रक्षा मंत्री ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि राहुलजी का यह दावा कि एनडीए सरकार आरक्षण को समाप्त कर देना चाहती है, भी एकदम निराधार है। हमारे प्रधानमंत्रीजी ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कल्याण और विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था को मज़बूत किया है। इसी तरह भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी जिस तरह के दावे उन्होंने अमरीका की धरती पर किए हैं, वे भी भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। लगता है कि मुहब्बत की दुकान चलाते- चलाते राहुलजी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गये हैं। इस तरह की ग़लतबयानी से राहुलजी को परहेज़ करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता