Mohali को नहीं मिली World Cup मैचों की मेजबानी, भड़के पंजाब के खेल मंत्री, बताया राजनीति से प्रेरित

By अंकित सिंह | Jun 27, 2023

विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा 27 जून को आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा की गई। टूर्नामेंट ठीक 100 दिनों के बाद शुरू होने वाला है। इस मेगा इवेंट की मेजबानी के लिए 10 शहरों का चयन किया गया है, जिसमें 46 दिनों के दौरान कुल 48 मैच होंगे। हालाँकि, 2011 विश्व कप के विपरीत, मोहाली में इस बार एक भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा। 12 साल पहले 2011 में जब भारत ने श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ विश्व कप की संयुक्त मेजबानी की थी, तब मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम ने तीन मैचों की मेजबानी की थी।

इसे भी पढ़ें: ICC World Cup 2023 के शेड्यूल का जल्द होगा ऐलान, भारत-पाक के बीच यहां होगा मुकाबला

यहां होंगे मुकाबले

विश्व कप के मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता में होंगे। गुवाहाटी और तिरूवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में 29 सितंबर से तीन अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जायेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि दुनिया के सबसे बड़े इस स्टेडियम पर ही 19 नवंबर को फाइनल खेला जायेगा। विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में ईडन गार्डंस पर खेला जायेगा। सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे।

प्रमुख खबरें

अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !

LSR कॉलेज पहुंची Delhi Police, पार्क में नाबालिग से दरिंदगी के बाद बढ़ाई सुरक्षा

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक

इधर विपक्ष चुनाव आयोग पर हमला करता रह गया, उधर भाजपा ने बड़ा खेल कर दिया, जारी हो गयी BJP Pradesh Prabharis List