Mohammad Muizzu| भारत की सुरक्षा कमजोर करने का काम नहीं करेंगे, बोले मोइज्जू

By रितिका कमठान | Oct 07, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू  चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आश्वासन दिया है कि उनका देश कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो। मोहम्मद मुइज्जू जिनकी सरकार द्वीपीय राष्ट्र में आर्थिक संकट से जूझ रही है। नई दिल्ली के साथ अपने देश के संबंधों को पुनः स्थापित करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में कहा, "मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। भारत मालदीव का एक मूल्यवान साझेदार और मित्र है तथा हमारे संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं। हम विभिन्न क्षेत्रों में अन्य देशों के साथ अपने सहयोग को बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे कार्यों से हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से समझौता न हो।" जब उनसे भारतीय सैनिकों की वापसी के बारे में उनके निर्णय के बारे में पूछा गया तो मुइज्जू ने कहा कि वह घरेलू प्राथमिकताओं पर विचार कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, "मालदीव और भारत अब एक-दूसरे की प्राथमिकताओं और चिंताओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। मैंने वही किया जो मालदीव के लोगों ने मुझसे करने को कहा था। हाल के बदलाव घरेलू प्राथमिकताओं को संबोधित करने के हमारे प्रयासों को दर्शाते हैं। पिछले समझौतों की हमारी समीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हों और क्षेत्रीय स्थिरता में सकारात्मक योगदान दें।"

उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव के बीच संबंध मजबूत हैं तथा उनकी यात्रा से ये और मजबूत होंगे। मालदीव के सामने ऋण भुगतान में चूक की संभावना है, क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 440 मिलियन डॉलर रह गया है। मुइज़्ज़ू पिछले साल अपने "इंडिया आउट" अभियान के ज़रिए सत्ता में आए थे। हालाँकि, हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान, उन्होंने एक बातचीत में कहा कि उन्हें द्वीप राष्ट्र में विदेशी सैन्य कर्मियों की मौजूदगी से समस्या है और वे किसी देश के ख़िलाफ़ नहीं हैं।

मुइज्जू ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। वह आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। मुइज्जू की यह दिल्ली यात्रा जून में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद उनकी दूसरी यात्रा है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर