मोहम्मद अली का हैवीवेट मुकाबला जिसमें जीती थी बेल्ट, नीलामी में 61.8 लाख डॉलर में बिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

डलास (अमेरिका)।मोहम्मद अली द्वारा 1974 में ‘हैवीवेट’ मुकाबले ‘रंबल इन जंगल’ में जीती गई बेल्ट एक नीलामी में 61.8 लाख डॉलर की बिकी। डलास के ‘हेरिटेज ऑक्शन’ के अनुसार, नीलामी में कड़े मुकाबले के बाद ‘इंडियानापोलिस कोल्ट्स’ (पेशेवर फुटबॉल टीम) के मालिक जिम इरसे के हाथ यह बेल्ट लगी। इरसे ने रविवार को बेल्ट खरीदने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रॉक म्यूजिक, अमेरिकी इतिहास और पॉप कल्चर से जुड़ी चीजों के संग्रह के लिए यह बेल्ट खरीदी है। बेल्ट दो अगस्त को शिकागो के नेवी पियर में और नौ सितंबर को इंडियानापोलिस में प्रदर्शित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद