South Africa में 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, Ukraine War में शामिल होने के संदेह में कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

जोहानिसबर्ग, नौ नवंबर (एपी) रूस की ओर से यूक्रेन में युद्ध लड़ने जाने के संदेह में दक्षिण अफ्रीका में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कर्नल कटलेगो मोगाले के अनुसार, 20 से 26 वर्ष की आयु के इन संदिग्धों को रविवार देर रात जोहानिसबर्ग के ओ.आर. टैम्बो हवाई अड्डे और पास के ब्रूमा इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि ये लोग रूस जाने वाली उड़ानों में सवार होने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान इंटरपोल और स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से खुफिया जानकारी के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की राष्ट्रीयता या इस बारे में जानकारी नहीं दी कि वे युद्ध में किस देश की ओर से लड़ने की कथित योजना बना रहे थे। नौ आरोपियों को दक्षिण अफ्रीका के विदेशी सैन्य सहायता विनियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन से जुड़े आरोपों में केम्पटन पार्क मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जा सकता है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने की तारीख नहीं बताई।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh में Naying Hydroelectric Project को वन सलाहकार समिति से मिली पहली मंजूरी

Suryakumar Yadav संभालेंगे Mumbai की कमान, Syed Mushtaq Ali Trophy टीम घोषित

दुष्कर्मियों और घुसपैठियों से सख्ती से निपटने के लिए West Bengal Police को पूरी छूट: Suvendu Adhikari

Premier League में Aston Villa से 4-4 ड्रॉ के बाद 10 मैचों में 8 अंक पर अटकी Manchester United