IND vs SA: भारत को बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

By Kusum | Dec 14, 2023

मौजूदा समय में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रहा है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। लेकिन उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर है। दरअसल, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। 

26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के कप्तान रोहित शर्मा का स्क्वॉड 15 दिसंबर को जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगा। इस बीच स्टार पेसर शमी उनके साथ रवाना नहीं होंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कप्तान के अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवि अश्विन, नवदीप सैनी और हर्षित राणा शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे। 

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा