मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, RSS की ओर से जारी किया गया वीडियो, लोगों से अपील- राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं

By अंकित सिंह | Aug 13, 2022

देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री की ओर से लोगों से सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो भी बदल लेने की अपील की गई थी और वहां भारतीय तिरंगे को लगाने के लिए कहा गया था। इन सबके बीच आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा को लहराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ ही लिखा गया है कि स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएँ। हर घर तिरंगा फहराएँ। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएँ। आरएसएस का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब विपक्ष लगातार उसे से सवाल पूछ रहा था। 

 

इसे भी पढ़ें: आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश हो रही: अखिलेश यादव


इसके साथ ही आरएसएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगा की डीपी लगा ली है। इसके अलावा मोहन भागवत की भी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई है और वहां तिरंगा लगाया गया है। संघ के नेताओं की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है। संघ के कार्यकर्ता लगातार इसमें जुटे हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संघ पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि क्या आपको पता है आरएसएस ने तिरंगे का विरोध किया और संविधान का भी। दूसरी ओर आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने बंगले की छत पर तिरंगा लहराया है। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है जिसमें उनकी पत्नी सोनल भी दिखाई दे रही हैं। आज देश भर में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: ताजमहल को छोड़ सभी ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगे की रोशनी में जगमगाया जा रहा, जानिए ऐसा क्यों?


देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों पर अपनी ‘प्रोफाइल’ तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज को प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संघ का स्पष्ट जिक्र करते हुए इस महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्रध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा। आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है।

प्रमुख खबरें

Vidisha से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

Kerala में बीजेपी का खाता खोलने वाले Suresh Gopi बने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्यमंत्री

‘रेलवे पूरी तरह लावारिस’, केंद्र की दिलचस्पी केवल केवल किराया बढ़ाने में है: Mamata

Jharkhand के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर