देश के विकास पर बोले मोहन भागवत, देश समर्थ नहीं हुआ तो भुगतेगी पूरी दुनिया

By रितिका कमठान | Feb 06, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के विकास को लेकर एक अहम बात कही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 5 फरवरी यानि सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान देश के विकास पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को दुनिया के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अपना विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया को विनाश से बचने के लिए भारत को समर्थ और सक्षम बनना जरूरी है।

संघ प्रमुख ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाना एक साहसी कार्य था। भगवान के आशीर्वाद के बाद यह कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद में अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। इस दशा की पीढ़ी बेहद भाग्यशाली है जिन्होंने रामलीला को अपने भव्य महल में स्थापित होते हुए देखा है। प्राण प्रतिष्ठा भगवान की इच्छा के कारण ही पूरा हुआ है। अब देश को आगे बढ़ना होगा क्योंकि दुनिया को देश की जरूरत है।

संघ प्रमुख ने इस बात पर भी जोड़ दिया की भारत को सक्षम बना बेहद जरूरी है ताकि दुनिया को विनाश से बचाया जा सके और यह दुनिया के प्रति भारत की जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी