BRICS Summit 2026 से पहले नोएडा एयरपोर्ट का एतिहासिक पल! उतरा रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान IL-76, जानें 5 बड़ी बातें

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2026

12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। मंगलवार सुबह रूस के तीन मिलिट्री विमानों ने एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग की। नए बने इस एयरपोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी विदेशी मिलिट्री विमान ने यहाँ लैंड किया है। 

एयरपोर्ट पर खड़े रूसी विमान

तीनों मिलिट्री विमान बुधवार पूरे दिन एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े रहे। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी अधिकारी और रूसी टीमें विमानों पर नज़र रख रही हैं और सिक्योरिटी इंतज़ामों की देखरेख कर रही हैं।

भारत आने वाले विदेशी मिलिट्री विमान आम तौर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी विमानों की लैंडिंग इस नई सुविधा के लिए एक अहम शुरुआत है।

इसे भी पढ़ें: Punjab के पूर्व कैबिनेट मंत्री Bhagat Chunni Lal का 93 वर्ष की उम्र में निधन

12-13 सितंबर को BRICS समिट

18वां BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख शामिल होंगे। पुतिन भी इस समिट में हिस्सा लेंगे। नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी मिलिट्री विमानों की लैंडिंग और पार्किंग इंटरनेशनल प्रोटोकॉल और विदेशी मेहमानों की आवाजाही से जुड़ी तैयारियों का हिस्सा है।

 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

Commonwealth Kabaddi Championship में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष टीमों ने दर्ज की जीत

Kochi में जज के नाबालिग बेटे की Mercedes से टक्कर, स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत

UPSC अभ्यर्थियों के सेवा आवंटन पर DoPT ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे निर्देश