गर्मी में ब्रालेट पहनकर मोनालिसा ने पार की बोल्डनेस की हदें, हॉटनेस देख फैंस बोले - 'बर्फ भी पानी हो जाए'

By प्रिया मिश्रा | May 13, 2022

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सुर्खियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वे अपने बोल्ड लुक्स के कारण अक्सर सुर्खियाँ बटोरती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों से अपने फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी बेहद हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के देखकर मोनालिसा के फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा व्हाइट ब्रालेट और मैचिंग कलर के शॉर्ट्स पहने हुए बहुत हॉट लग रही हैं। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है और बालों को पोनी टेल में बांधा हुआ है। मोनालिसा ने अपने लुक को थाई हाई बूट्स के साथ पूरा किया है। उनका यह कातिलाना लुक देखकर फैंस मदहोश हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की कॉपी है थॉर और कर्ण से प्रेरित है आयरनमैन: हॉलीवुड सुपरहीरो वाली फिल्मों को लेकर कंगना ने दिया बड़ा बयान

सोशल मीडिया यूजर्स को मोनालिसा का हॉट लुक बहुत पसंद आ रहा है। मोनालिसा के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स ने मोनालिसा इन तस्वीरों पर फायर और हार्ड वाली इमोजी की झड़ी लगा दी है। कुछ फैंस उन्हें हॉट तो कुछ उन्हें गॉर्जियस बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Ashram 3: इंतज़ार ख़त्म! जल्द लौट रहे हैं बाबा निराला, बॉबी देओल ने दिखाई 'आश्रम 3' की पहली झलक

आपकों बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास हैं। वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने ज्यादातर भोजपुरी भाषा की फिल्में की हैं, और हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने साल 2016 में कलर टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह 2017 में अपने पति विक्रांत के साथ नच बलिये के आठवें सीजन में नजर आई। स्टार प्लस के शो नजर में मुख्य भूमिका निभाकर उन्हें घर घर पहचान मिली।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना