100 करोड़ के बाद भी मांगा गया पैसा, AAP नेताओं पर ED का बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके तत्कालीन डिप्टी मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व मीडिया प्रभारी विजय नायर ने गोवा और पंजाब में अपने चुनावी फंडिंग के लिए ₹100 करोड़ से अधिक की अतिरिक्त धनराशि मांगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी से सरकारी गवाह बने कारोबारी पी सरथ रेड्डी के बयान का हवाला देते हुए केजरीवाल और आप के खिलाफ अपनी चार्जशीट में दावा किया है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जेल में बंद सीएम (आरोपी संख्या 37) और आप (अभियुक्त संख्या 38) के खिलाफ 17 मई को दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया।

इसे भी पढ़ें: अगर शिक्षकों की बातें खुद आतिशी सुन लेती तो फिर वह इधर-उधर क्यों भटकते - अरविंदर सिंह लवली

सारथ रेड्डी को ईडी ने नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया था, लेकिन दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन्हें तत्कालीन आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 306 के तहत माफी दे दी थी क्योंकि वह मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए सहमत हो गए थे।

प्रमुख खबरें

UTI बार-बार क्यों लौटता है? Mini-Bladder मॉडल पर रिसर्च में वैज्ञानिकों को मिला जवाब

नई पारी शुरू करने से पहले Pargat Singh क्यों पहुंचे मनमोहन सिंह के घर?

फ्लाईदुबई घटना: VHP ने पायलट Smit Machhar की बहादुरी पर Congress की चुप्पी पर उठाए सवाल

दो हफ़्तों में पवित्र शहरों पर दूसरा हमला: धार्मिक स्थलों पर हमलों को रोकने की तत्काल ज़रूरत