LIC की इस स्पेशल पॉलिसी में एक बार जमा करना होगा पैसा, फिर आपको मिलेगी 12 हजार पेंशन

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 29, 2022

जब तक इंसान नौकरी करता है तब तक तो उसके पास हर महीने उसकी तनख्वाह आती रहती है। समस्या रिटायरमेंट के बाद आती है क्योंकि तब भी हर महीने खर्च चलाने के लिए एक निश्चित रकम की जरूरत पड़ती है। सरकारी कर्मचारियों की समय से पेंशन आ जाती है, लेकिन जो लोग प्राइवेट जॉब कर रहे हैं उन्हें किसी भी तरह की पेंशन नहीं मिलती। इसलिए सही प्लानिंग के साथ सही इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने की जरूरत होती है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC हर वर्ग के लोगों की जरूरत का ध्यान रखती है। समय-समय पर लोगों की जरूरतों को देखते हुए LIC नए प्लान लॉन्च करती है। LIC ने लोगों की पेंशन से जुड़ी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरल पेंशन प्लान (LIC Saral Pension Plan) की शुरुआत की है।

एलआईसी के इस प्लान में निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। आप कम से कम 12000 हजार रूपये की वार्षिक एन्युटी खरीद सकते हैं। आप अपने प्लान के तहत प्रीमियम भरने के बाद वार्षिक, छमाही, तिमाही, या मासिक आधार पर पेंशन पा सकते हैं। आपको बता दें एलआईसी सरल पेंशन प्लान के तहत पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद कोई भी व्यक्ति लोन प्राप्त कर सकता है। ज्वाइंट लाइफ एन्युटी ऑप्शन में एन्युटी लेने वाले और उसकी मौत होने पर Spouse भी लोन प्राप्त कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Kaushambi Court ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई

Ayodhya Ram Mandir चंदा चोरी आरोपी के मकान पर सुनवाई 14 अगस्त को करेगा ADA

Hemant Soren का आरोप: BJP राजनीतिक लाभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है

Prayagraj में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज