ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 77 नए मामले, अफ्रीका के बाहर संक्रमण का सबसे बड़ा प्रसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

लंदन| ब्रिटेन में सोमवार को मंकीपॉक्स के 77 और मामले सामने आने के साथ देश में इस बीमारी से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 300 से अधिक हो गई है। अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स के संक्रमण का यह सबसे बड़ा प्रसार है। अधिकारियों के मुताबिक जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें अधिकतर समलैंगिक और ‘बायसेक्सुअल’ हैं।

अफ्रीका के बाहर इस बीमारी से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि इस साल कैमरून, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, कांगो और नाइजीरिया में मंकीपॉक्स के 1400 से अधिक मामले आए हैं और 63 लोगों की मौत हुई है।

अफ्रीका के इन चारों देशों में यह स्थानीय स्तर की महामारी है। सीडीसी के मुताबिक जीनोम अनुक्रमण में अफ्रीका के बाहर बीमारी के प्रसार के जुड़ाव के ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कई देशों में मंकीपॉक्स के अचानक आए मामलों से पता चलता है कि हालिया समय में संक्रमण के प्रसार का पता नहीं चल पाया।

डब्ल्यूएचओ के एक अग्रणी सलाहकार ने पिछले महीने कहा था कि स्पेन और बेल्जियम में आयोजित दो बड़े कार्यक्रम में यौन गतिविधियों की वजह से यूरोप और अन्य जगहों पर शायदयह बीमारी फैली है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने पिछले सप्ताह कहा था कि जिन समलैंगिक और बायसेक्सुअल लोगों में संक्रमण का पता चला है उनकी उम्र 20 से 49 के बीच है।

जांच से यह भी संकेत मिला कि बीमारी संबंध ब्रिटेन और अन्य जगहों पर समलैंगिकों के बार और डेटिंग ऐप से है।

प्रमुख खबरें

15 August Fashion Guide: तिरंगे के रंगों से हटकर पहनें Pastel Shades की साड़ियां, मिलेगा प्रोफेशनल लुक

Sukhbir Singh Badal पर Nanded में जानलेवा हमला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM घायल

Mitchell Starc ने तोड़ा Rangana Herath का रिकॉर्ड, बने सबसे सफल बाएं हाथ के Test गेंदबाज

बोफोर्स कांडः एक झूठ के शापित होने का सच