Monkeypox In Delhi | दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस की दस्तक, बिना विदेश यात्रा के एक व्यक्ति हुआ संक्रमित

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2022

कोरोना वायरस के साथ दुनिया ने रहना सीखा ही था कि अब एक और बड़े वायरस का खतरा दुनिया में मंडरा रहा हैं। मंकीपॉक्स ने कई देशों में में तबाही मचा रखी है। मंकीपॉक्स 60 से अधिक देशों में फैल गया है। भारत में भी तीन मामलों की पुष्टि के बाद अब दिल्ली में भी मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी हैं। दिल्ली में एक व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया। खबर यह भी है कि व्यक्ति ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। इसका साफ मतलब यह ही कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के और भी मामले हैं जो अभी नजर में नहीं आये हैं। विदेश यात्रा करके लौटे लोग एक बार फिर से खुलेआम घूमकर पूरी दिल्ली को खतरे में डालने पर लगे हैं। 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस बीमारी को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद भारत ने रविवार को दिल्ली में अपने चौथे मंकीपॉक्स मामले की सूचना दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि दिल्ली में यह पहला मंकीपॉक्स का मामला है। मरीज एक 31 वर्षीय व्यक्ति है जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। बुखार और त्वचा के घावों के साथ अब उनका अस्पताल के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है

 

 

इसे भी पढ़ें: रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा, अगले साल स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगा


मंकीपॉक्स के अभी तक विश्व में 14100 से अधिक वैश्विक मामले सामने आए हैं। हालाँकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अब तक यह सुनिश्चित किया है कि मंकीपॉक्स का प्रसार खतरनाक नहीं है। अभी तक इसे महामारी घोषित नहीं किया है। इसके अलावा अगर भारत की बात की जाए तो मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।

 

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता

 

वहीं कोरोना वायरस भी इस समय फिर से पैर परारने की फिराक में हैं। कई राज्यों में COVID मामलों में भी उछाल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार को देखने पर जोर दिया। पिछले 24 घंटों में, देश ने 21,566 नए मामले दर्ज किए, जो कुल मिलाकर 4,38,25,185 हो गए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,881 हो गई।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं

Delhi के करावल नगर में चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या

Sawai Madhopur में सड़क हादसे में कार में सवार परिवार के छह लोगों की मौत

राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बहन का हक छीना: Mohan Yadav