Monsoon Health Tips: बारिश साथ लेकर आई बीमारियों की आफत, ऐसे में कैसे करें अपना बचाव?

By एकता | Jul 12, 2022

मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गयी है। इस मौसम में भले ही आप तरोताजा महसूस करें, लेकिन यह गलती से भी न भूले ही बारिश अपने साथ कई बीमारियों को साथ लेकर आती है। मानसून के महीनों में विभिन्न प्रकार के मच्छर पैदा होते हैं जो मलेरिया, हैजा, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी अन्य घातक बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में आज हम इस मौसम में होने वाली कुछ आम समस्याओं के बारे में बात करेंगे और इसके साथ ही हम आपको इनसे बचने के कुछ उपाय भी बताएँगे। चलिए जानते हैं-

इसे भी पढ़ें: Men's Health: ये चीजें बुरी तरह प्रभावित करती है पुरुषों की प्रजनन क्षमता, आज से ही शुरू कर दें परहेज करना

पेट की समस्या- बारिश के मौसम में ज्यादातर लोगों की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी समस्या हो सकती है। यह सभी समस्याएं वैसे तो बेहद आम हैं लेकिन गंभीर होने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए इस मौसम में आप अपने खाने पीने का ध्यान रखें। बासी खाना खाने से बचें, हल्का खाना खाएं और खाने के बाद टहलने की आदत डालें।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: शराब का अधिक सेवन डाल सकता है पुरुषों के यौन जीवन पर बुरा प्रभाव, झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं

आई फ्लू की समस्या- मानसून के मौसम में लोगों को आई फ्लू की भी समस्या हो सकती है। आई फ्लू की समस्या होने पर अक्सर आंखों में जलन, दर्द, सूजन, पानी आना जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर आपको भी यह समस्या हो रही हैं तो अपनी आंखों को साफ पानी से दिन में बार-बार धोते रहे हैं और आप चाहें तो आँखों में गुलाबजल भी डाल सकते हैं। मानसून में आँखों में इन्फेक्शन भी फैल सकता है इसलिए एक बार नेत्र विशेषज्ञ से अपना चेकअप जरूर करवा लें।

इसे भी पढ़ें: तेजी से बढ़ रही है ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या, ये लक्षण नज़र आने पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

स्किन से जुड़ी समस्याएं- बारिश में मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं की भी शिकायत रहती है। भारी बारिश की वजह से घमौरी, फुंसियाँ, स्किन एलर्जी जैसी अन्य समस्याएं हो सकती है, ये सब एक तरह के फंगल इंफेक्शन है जो नमी के कारण होते हैं। इनसे बचने के लिए हमेशा अपनी स्किन को साफ़ और सूखा कर रखें, बारिश में भीग जाने पर शरीर को साबुन से अच्छे से साफ़ करें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार