शरीर में इन जगहों पर हो रहा है दर्द तो हो सकती है हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या, इन चीजों से परहेज कर ऐसे करें नियंत्रित

cholesterol
Picpedia
एकता । Jul 11 2022 7:24PM

शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को दिल की बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है। जब LDL की मात्रा HDL से ज़्यादा हो जाती है तो हमारे शरीर में खून सही ढंग से सर्कुलेट नहीं हो पाता है और इससे हार्ट अटैक जैसी अन्य दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बेहद जरुरी है।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों की वजह से लोग धीरे-धीरे दिल की बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को दिल की बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक माँ मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो हमारी कोशिकाओं में पाया जाता है। यह दो तरह का होता है अच्छा कोलेस्ट्रॉल जिसे HDL (हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स) के नाम से जाना जाता है, वहीं खराब कोलेस्ट्रॉल को LDL (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स) कहा जाता है। जब LDL की मात्रा HDL से ज़्यादा हो जाती है तो हमारे शरीर में खून सही ढंग से सर्कुलेट नहीं हो पाता है और इससे हार्ट अटैक जैसी अन्य दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बेहद जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: आपकी इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, आज ही करें इनमें सुधार

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन फ्रांसिस्को के सर्जरी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो पैर हिप्‍स, जांघ, पिंडलियों और पैर के पंजों में दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। आमतौर पर आराम करने के बाद दर्द कम हो जाता है, लेकिन अगर उसके बाद भी दर्द बरकरार रहता है तो यह खतरनाक हो सकता है। कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से पैरों में दर्द के साथ कमजोरी भी महसूस होती है। इसके अलावा पैर की उंगलियों में घाव और चुभन जैसी समस्या को नजरअंदाज न करें और पैर या शरीर का रंग पीला या नीला होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: ये चीजें बुरी तरह प्रभावित करती है पुरुषों की प्रजनन क्षमता, आज से ही शुरू कर दें परहेज करना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन चीजों से करें परहेज

चिकन और मीट- चिकन और मीट का अधिक सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, इसलिए इनका सिमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इन चीजों से परहेज करने में ही भलाई है।

डेयरी प्रोड्क्ट- डेयरी प्रोड्क्ट भी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो इनका सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: Signs Of Dehydration: पानी की कमी होने पर शरीर देता है ये संकेत, नजरअंदाज करने से हो सकती हैं मुश्किलें

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन फलों का करें सेवन

केला- शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो केला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं।

सेब- सेब भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स भी मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को अच्छे से मैनेज करने में मदद करते हैं।

अनानास- अनानास भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ब्रोमेलैन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण दिल में हुई ब्लॉकेज को ठीक करने का काम करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़