UP के पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ रहे मानसून की वजह से बुधवार को राज्य के अनेक पूर्वी हिस्सों को जमकर बारिश हुई। प्रदेश के खासकर पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर सुबह से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा। इस बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। हालांकि पश्चिमी भागों में इसने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बुधवार को भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान बस्ती में सबसे ज्यादा 33 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

इसे भी पढ़ें: मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी और लू चलने की दी चेतावनी 

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज-चमक की स्थितियां बन सकती हैं। उसके बाद मानसून और जोर पकड़ेगा। आगामी 19 और 20 जून को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय