Health Tips: मानसून में PCOS की बढ़ी टेंशन, एक्सपर्ट से जानें लक्षणों को कंट्रोल करने के असरदार उपाय

By अनन्या मिश्रा | Sep 20, 2025

महिलाओं को पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम होने वाली आम हार्मोनल समस्या है। जिन महिलाओं को PCOS होता है, उनमें अक्सर हेयर फॉल, वेट गेन, थकान और अन‍ियम‍ित पीरि‍यड्स जैसी समस्‍याएं देखने को म‍िलती हैं। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को यह एहसास होता है कि मौसम में बदलाव की वजह से PCOS के लक्षण अचानक से बढ़ गए हैं। मानसून में महिलाएं यह नोटिस करती हैं कि अचानक से PCOS के लक्षण ज्यादा परेशान कर रहे हैं। तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आखिर मौसम और PCOS के बीच क्या कनेक्शन है। क्या समय में मौसम में बदलाव की वजह से PCOS के लक्षण बढ़ सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: केला और काली मिर्च का जादुई मेल, पेट की हर समस्या जड़ से खत्म!

मानसून में अधिक नमी होने की वजह से फंगल इंफेक्शन पाचन समस्याएं अधिक हो सकती हैं। जिस कारण PCOS को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो सकता है।

मानसून के समय कम धूप की वजह से विटामिन डी और सेरोटोनिन लेवल प्रभाव‍ित हो सकता है। इससे PCOS में मूड स्विंग या फिर तनाव की समस्या हो सकती है।

मानसून में जंक फूड्स खाने की क्रेविंग अधिक होने लगती है। जिस वजह से हार्मोन बैलेंस और ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है। इसका PCOS पर बुरा असर पड़ता है।

बदलते मौसम में इन लक्षणों को कैसे करें मैनेज

एक शोध के मुताबिक PCOS के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल का होना बहुत जरूरी है। इसलिए आप फिजिकल एक्टिविटी और मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन जैसे ऑप्शन को अपनाकर PCOS के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं।

PCOS के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए आप मीड‍ियम-इंटेंस‍िटी वाली एक्‍सरसाइज कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें और अपनी डाइट में लीन प्रोटीन, साबुत अनाज और फाइबर रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए।

स्ट्रेस के लक्षणों को कम करने के लिए योग, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज और माइंडफुलनेस जरूर अपनाना चाहिए।

रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

इसके साथ ही विटामिन डी का लेवल चेक करें और रोजाना सुबह की धूप में 10 से 15 मिनट का समय बिताएं।

PCOS को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट के अलावा हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना जरूरी होती है। इसलिए पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा