Monsoon Getaways Near Delhi: बरसात के मौसम में Family Trip का है Plan? दिल्ली से नजदीक ये 4 जगहें बना देंगी परफेक्ट वीकेंड!

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 16, 2026

मॉनसून के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा आता है। घुमक्कड़ लोगों को बरसात के मौसम में कहीं न कहीं जाने के लिए बस बहाना चाहिए होता है। अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और इस बार बारिश के मौसम में बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर रहें, तो आप दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर घूम सकते हैं। 

मानेसर

दिल्ली से करीब डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है मानेसर। यहां पर मॉनसून के समय प्राकृतिक खूबसूरती चरम पर होती है। इस दौरान दिल्ली में रहते हुए आप मॉनसून का मजा ले सकते हैं, इसलिए मानेसर जगह सबसे बेस्ट है। हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित मानेसर एक औद्योगिक शहर है। हालांकि इस जगह जाकर आप यहां के हरे-भरे परिदृश्य, मनोरम दृश्यों और शांत झीलों से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां पर दमदमा लेक देख सकते हैं, जो कि बारिश में कई गुना खूबसूरत हो जाती है। 

नीमराना फोर्ट

दिल्ली से थोड़ा दूर मॉनसून का आनंद लेना है, तो आप नीमराना फोर्ट जा सकते हैं। नीमराना फोर्ट बरसात के मौसम में सबसे बेस्ट पिकनिक साबित हो सकती है। चाहे मौसम कैसा भी हो, यह किला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बरसात के मौसम में किला चारों तरफ से हरी-भरी हरियाली से जगमगा जाता है, जिससे यह और भी खूबसूरत दिखता है।

भरतपुर

बारिश के मौसम में वीकेंड ट्रिप का आनंद लेने के लिए आप दिल्ली से बेहद नजदीक भारतपुर घूमने जा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक जगह बेहद ही आदर्श मानी जाती है। भारतपुर में  केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से है जो मॉनसून में और भी खूबसूरत हो जाती है। इसके अलावा, भारतपुर में मॉनसून के समय सबसे खूबसूरत स्पॉट है भरतपुर पक्षी अभयारण्य में साइकिल की सवारी करना। यहां मौजूद हरे-भरे पहाड़ और अनोखे पक्षियों को देखने के लिए बरसात का मौसम सबसे बेस्ट है।

लैंसडाउन

अगर आप मॉनसून के समय पहाड़ों का आनंद लेना चाहते हैं, जहां भीड़ बिल्कुल न हो, तो आप लैंसडाउन जा सकते हैं। गढ़वाल के क्षेत्र में स्थित एक छोटा-सा खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां के शांत और प्राकृतिक नजार देखकर आप मोहित हो जाएंगे। दिल्ली से करीब 245 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद यह हिल स्टेशन मॉनसून के समय यह घूमने के लिए बेहद ही सुंदर है। 

प्रमुख खबरें

परिवार के सामने कैसे करें रोने का नाटक? Siya Goyal ने ChatGPT पर सर्च था किया, चार्जशीट में खुलासा

Health Tips: Morning और Evening Sunlight में फर्क समझें, Circadian Rhythm के लिए दोनों जरूरी

Bigg Boss 20 | Kushal Tanwar उर्फ गुल्लू ने तोड़ी चुप्पी, वायरल तस्वीरों का सच बताते हुए कहा- 6 महीने में ही हो गया था तलाक, प्यार नहीं था

Insomnia से हैं परेशान तो अपनाएं Military Method, 120 सेकेंड में मिलेगी गहरी नींद