पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दी दस्तक, असम-मेघालय में भारी बारिश के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में दाखिल हो गया है और आगामी दो दिनों में असम व मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया,‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य हिस्सों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है साथ ही यह मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है।’’ वहीं, बुधवार को मानसून कर्नाटक के बेंगलुरु, चिकमंगलुरु और करवार तक पहुंच चुका था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में तूफानी बारिश के चलते पेड़ उखड़े, कारें क्षतिग्रस्त, 70 उड़ानों में विलंब

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर अरब सागर से आ रहे मानसूनी हवाओं के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी अंदरुनी इलाकों, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी अंदरुनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!