राजधानी भोपाल में एक हफ्ते पहले दी मानसून ने दस्तक, 20 जून तक आना था मानसून

By सुयश भट्ट | Jun 14, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के लिए मौसम विभाग से जानकारी मिली थी कि भोपाल में 20 जून तक मानसून आ सकता है। लेकिन इसके एक हफ्ता पहले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजधानी में अपनी आमद दर्ज करा दी है। मौसम विभाग के विज्ञानियों ने आज भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा कोस्‍ट के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में भी मुंबई कोस्‍ट के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी तरह पंजाब से लेकर उत्तर-पूर्वी मप्र से होकर एक द्रोणिका लाइन  उड़ीसा कोस्ट पर बने चक्रवात तक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश ने कोविड उपचार उपकरणों पर जीएसटी घटाने का किया समर्थन

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बुदनी, तेंदूखेड़ा में 6, ईशागढ़, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, करेली में 5, देवरी में 4, बाबई, डोलरिया, पचमढ़ी, खातेगांव, शाहपुर, चिचोली, भैंसदेही, अमरकंटक, तामिया, परासिया, केसली, सिंगरौली, जुन्नारदेव में 3 तथा भोपाल में 1 सेंटीमीटर बरसात हुई।

प्रमुख खबरें

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन