दिल्ली में 22-23 जून तक पहुंच सकता है मॉनसून, सामान्य बारिश होने का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली वासियों को खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि इस बार तीन-चार दिन पहले ही मॉनसून राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा। आमतौर पर मॉनसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय अनुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और इसके आसपास मंडरा रहा एक चक्रवाती परिसंचरण 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे मॉनसून को 22 और 23 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा की ओर से बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि इस बार मॉनसून चार दिन पहले यानि 22-23 जून को दिल्ली पहुंच जाएगा। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास