15 साल में पहली बार देर से दिल्ली में दस्तक देगा मानसून! IMD ने दी अहम जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। इस बार मॉनसून 15 साल में पहली बार इतनी देर से दिल्ली में दस्तक देगा। आईएमडी ने एक बयान में कहा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। विभाग ने कहा कि मौसमी आसार बनने पर 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में हुई गुपकर नेताओं की बैठक, पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद पहली मुलाकात

आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। एक जून को मॉनसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 43.6 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य यानि 75.7 मिमी से 42 प्रतिशत कम है। मध्य दिल्ली में सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर के किश्वताड़ के बाद सबसे कम बारिश वाला यह भारत का दूसरा जिला है।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया