हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, नेताओं ने वीरभद्र को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया, जिसमें सभी सदस्यों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन के सदस्यों ने छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह, भाजपा के मुख्य सचेतक नरिंदर ब्राग्टा और पूर्व विधायकों मोहन लाल, राम सिंह और अमर सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: गुजरात पुलिस की बड़ी कारवाई, चीनी ऐप और वेबसाइट से जुड़े निवेश घोटाले में सात लोगों को किया गिरफ्तार

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य के लिए उनकी अनुकरणीय सेवाओं के सम्मान में शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की एक प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य ने कहा, मैंने उन्हें एक राजनेता के रूप में देखा। वीरभद्र सिंह की दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए, विक्रमादित्य ने कहा कि नेहरू 1962 में महासू से कांग्रेस का टिकट देकर उनके पिता को राजनीति में लाए थे। वह देश के एकमात्र राजनेता थे जिन्हें नेहरू से लेकर मौजूदा नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला था।

प्रमुख खबरें

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी

India-Ecuador Relations | भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई ऊर्जा! विदेश मंत्री एस जयशंकर और गैब्रिएला सोमरफेल्ड के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता