संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, 11 अगस्त तक चलेगा, सरकार ने दी जानकारी

By अंकित सिंह | Jul 01, 2023

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र, 20 जुलाई 2023 से शुरू होकर 11 अगस्त 2023 तक चलेगा। सभी दल मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में अपना योगदान दें। बताया जा रहा है कि इस बार का भी सत्र हंगामेदार रह सकता है। कुछ मुद्दे लंबित हैं और महत्वपूर्ण विधेयक कतार में हैं। 

इसे भी पढ़ें: UCC को लेकर एक्शन में आई कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर आज होगी पार्टी की बड़ी बैठक

नए संसद भवन में होगा सत्र!

नए संसद भवन का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन कुछ काम अभी भी चल रहा है। इसलिए यदि नई संसद सत्र आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाती है, तो इसे पुराने भवन में आयोजित करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पूरी कोशिश है कि मानसून सत्र को नए संसद में ही आयोजित किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन किया था। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत इस भवन का निर्माण किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !