महंगाई से शुरू हुआ सितंबर का महीना, दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी के दामों में रविवार को वृद्धि की गई। अप्रैल से सीएनजी के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। रुपये की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सीएनजी महंगी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बयान में कहा कि दिल्ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में सीएनजी के दाम 50 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमतों में 55 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। 

दिल्ली में सीएनजी अब 47.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब यह 53.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गुरुग्राम और रेवाड़ी में सीएनजी का दाम 58.95 रुपये प्रति किलोग्राम और करनाल में 55.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इस साल अप्रैल से सीएनजी के दामों में यह तीसरी वृद्धि है। अप्रैल, 2018 से इसमें आठवीं बार बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर अप्रैल, 2018 से सीएनजी के दामों में 7.39 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत, शाह बोले- दुनिया में तेजी से बढ़ रही हमारी अर्थव्यवस्था

इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है। आईजीएल ने कहा कि वह रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चुनिंदा सीएनजी आउटलेट्स पर डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की छूट जारी रखेगी। 

प्रमुख खबरें

अफसरों जिम्मेदार ठहराने से होगा समस्याओं का समाधान

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार