Monu Manesar को सात अक्टूबर को राजस्थान से लाएंगे, नया पेशी वारंट मिलाः Haryana Police

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2023

हरियाणा के पटौदी की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में गौरक्षक मोनू मानेसर के खिलाफ नया पेशी वारंट जारी किया है।एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोनू मानेसर अभी नासिर जुनैद हत्याकांड को लेकर राजस्थान में न्यायिक हिरासत में है।

मानेसर के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमें मोनू मानेसर के लिए पेशी वारंट मिला है और हम उसे सात अक्टूबर को लाएंगे। उसे पटौदी की एक अदालत में पेश किया जाएगा।’’

बजरंग दल का कार्यकर्ता मोनू मानेसर फिलहाल नासिर और जुनैद के अपहरण एवं हत्या के सिलसिले में अजमेर की उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद है। इन दोनों व्यक्तियों के शव 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक वाहन में मिले थे। उन्हें गौरक्षकों ने कथित रूप से अगवा किया था। उन पर गायों की तस्करी का आरोप लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो