पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, गोलियों की बौछार के 15 मिनट बाद तक जिंदा थे मूसेवाला

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2022

मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कम से कम 20 गोलियों के घाव का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद करीब 15 मिनट तक मूसेवाला जिंदा थे, जिसके बाद उनकी सांसे थम गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धू मूस वाला के शरीर में 14 से 15 गोलियां लगी थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार सिद्धू मूस वाला के बारे में कहा गया है कि गोली लगने के बाद वह 15 मिनट तक जिंदा रहा, लेकिन उसके बाद उसकी सांसें थम गईं, जैसा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है।

इसे भी पढ़ें: मूसेवाला हत्या: उच्च न्यायालय ने लॉरेंस बिश्नोई की याचिका खारिज की

 मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े थे। परिवार की मांग थी कि हत्या की जांच हाईकोर्ट के जज के नेतृत्व में कराई जाए और इसके लिए एनआईए-सीबीआई की मदद ली जाए। परिवार वालों ने सवाल उठाया कि जब खतरे की आशंका थी तो सुरक्षा हटाने की सूची सार्वजनिक क्यों की गई? इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि बाद में समझाने और आश्वासन के बाद परिजन मृतक के पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। 

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा