ग्रामीण इलाकों में 21 जून को कोविड टीके की अधिक खुराकें दी गईं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 21 जून को सबसे अधिक टीके मध्य प्रदेश में लगे ,इसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और असम का स्थान रहा। महामारी के हालात और टीकाकरण की स्थिति पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा, “21 जून 2021 को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई --एक दिन में 88.09 लाख टीके लगे।”

इसे भी पढ़ें: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के लिए एक सप्ताह और करना पड़ सकता है इंतजार

सरकार ने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 22 में से 16 मामले महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव में आए हैं तथा शेष मामले मध्य प्रदेश और केरल में रिपोर्ट हुए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 91 दिन बाद, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 50 हजार से कम 42,640 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,77,861 हो गई। वहीं, 79 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात लाख से कम हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,167 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,89,302 हो गई है। देश में 68 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह